रायपुर , अक्टूबर 22 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रायपुर पहुंचीं। भारतीय वायुसेना के विमान से राजधानी पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुआ।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति आज दोपहर लोकभवन में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे वह बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित 'सेवा सम्मान पर्व' और 'युवा प्रबोधन' कार्यक्रम में शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति आज 200 रुपए का सिक्का जारी करेंगी। इसके अलावा वह 'सेवा सम्मान पर्व' और 'युवा प्रबोधन' कार्यक्रम में शामिल होंगी। कल बस्तर में मुरिया दरबार में शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित