जालंधर , जनवरी 13 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 16 जनवरी को जालंधर दौरे के मद्देनजर ज़िले को 'नो फ़्लाइंग ज़ोन' घोषित किया गया है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर ने जालंधर ज़िले की सीमा के अंदर किसी भी तरह के सिविल रिमोट/पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर (राष्ट्रपति और दूसरे वीवीआईपी के हेलीकॉप्टर/एयरक्राफ्ट को छोड़कर) वगैरह की उड़ान पर रोक लगा दी है।

यह आदेश 14 से 16 जनवरी तक लागू रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित