श्रीगंगानगर , जून 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने कीटनाशक दवा का सेवन करके आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चक 3- केएचएम निवासी 15 वर्षीय सरस्वतीदेवी ने बुधवार को खेत में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कीटनाशक दवा का सेवन करने के बाद किशोरी वहीं बैठ गई। उसके परिजनों को पता चला तो वे उसे तुरंत ही अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान सरस्वती की मौत हो गई।
परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिनों से सरस्वती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित