हनुमानगढ़ , जून 11 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र के एक युवक की चुरु के सदर थाना क्षेत्र में संदिग्धावस्था में मौत होने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि मंगल सिंह (19) बुधवार रात बिसाउ रोड स्थित कैरियर कॉलेज के पास अचेत अवस्था में पाया गया। उसके पास एक छोटी जहर की बोतल भी बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत डीबी अस्पताल के आपात वार्ड में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित