बागपत , अक्टूबर 28 -- राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बागपत पहुंचे ऐश्वर्य राज सिंह का ग्राम मवीकलां में भव्य स्वागत किया गया।
अभिनन्दन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं, किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रभावी आवाज मिलेगी।
ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी असली शक्ति है। सभी को साथ लेकर किसानों, युवाओं और आमजन के हितों के लिए मजबूती से कार्य किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में हरबीर सिंह, रालोद जिला उपाध्यक्ष ललित त्यागी, नरेश, रामौतार चेयरमैन, अनिल त्यागी, सुंदर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित