श्री गंगानगर , मार्च 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्रय विक्रय सहकारी समिति को राज्य की सर्वश्रेष्ठ समिति के रूप में चयनित किया गया है।

समिति के अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को जयपुर में विधानसभा में स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सहकारिता मंत्री गौतमकुमार दक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समिति को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 25 हजार रुपये नकद प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रायसिंहनगर समिति के संचालक मंडल ने पिछले लगातार तीन वर्षों से किसानों और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप यह समिति राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ समिति के रूप चयनित हुई है। इससे समिति से जुड़े किसानों एवं गणमान्य नागरिकों में हर्ष का माहौल है और सभी ने इसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित