रायबरेली , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा मधुकरपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-232 पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब चालक देवा ई-रिक्शा लेकर सब्जी मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक देवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पास में खड़ी महिला सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित