रायबरेली , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक व्यापारी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और बैंक कर्मियों पर धमकी देने का आरोप लगाया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जगतपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज निवासी सुरेश ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बैंक से छह लाख रुपये का ऋण लिया था। परिजनों का आरोप है कि ऋण वसूली को लेकर बैंक कर्मचारियों द्वारा लगातार दबाव और धमकी दी जा रही थी, जिससे मानसिक तनाव में आकर उनकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित