रायबरेली , जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली के शिवगढ़ इलाके में सोमवार को एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपनी दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि ग्राम किशनखेड़ा मजरे रानीखेड़ा निवासी तारावती (60) पर सोनू रैदास (24) ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका आरोपी की रिश्ते में दादी बताई जा रही है।

आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बीती रात आरोपी नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। इसी को लेकर आज सुबह दादी और पोते के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित