रायबरेली , अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हरे बांस का डंडा बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एकौनी गांव निवासी शिवबाबू को शुक्रवार और शनिवार की रात उसके भाई चन्द्रपाल, चन्द्रपाल की पत्नी सविता तथा अन्य लोगों ने खेत में लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता चन्द्रलाल की तहरीर पर खीरों थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को रामबाबू , सविता और मन्नू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर असलहा आला कत्ल हरे बांस का डंडा, जिसे घटना में प्रयुक्त बताया गया है, बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित