रायबरेली , अप्रैल 06 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के शिवगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान पार्वती खेड़ा निवासी नीरज कुमार (21) पुत्र दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नीरज सुबह करीब 9 बजे से लापता था। काफी तलाश के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे घर से कुछ दूरी पर एक बाग में पेड़ से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि नीरज की शादी महज 28 दिन पहले 9 मार्च को हुई थी। वह जेसीबी चलाने का काम करता था और हाल ही में उसने निजी जेसीबी भी खरीदी थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित