रायबरेली , अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के चौदवार के पुरवा गांव में एक श्रमिक युवक ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि संजीत कुमार लोधी (32) दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होने अज्ञात कारणों से घर मे संदिग्ध हालात में रस्सी के फंदे से छत से फांसी लगा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित