रायबरेली , जून 25 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि के सोहाईबाग मोहल्ला निवासी वरुण आर्या की पत्नी शिवानी (26) ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। शिवानी की शादी करीब छह माह पूर्व ही हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के परिजनों ने विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित