रायबरेली , जून 29 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति अपने नाम कराने और उस पर अवैध कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज सोमवार को बताया कि देवागनपुर मजरे धूता निवासी राम भूषण त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विपक्षियों ने आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पिता का नाम बदल दिया तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर वादी की पैतृक संपत्ति अपने नाम दर्ज कराकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया। मामले में गदागंज थाने पर मुकदमा संख्या 71/2026 दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपी जाह्नवी शंकर निवासी देवागनपुर मजरे धूता, राकेश कुमार निवासी नया पुरवा मजरे कुरौली बुधकर, धीरेंद्र त्रिपाठी निवासी देवागनपुर मजरे धूता तथा योगेंद्र सिंह निवासी नया पुरवा मजरे कुरौली बुधकर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। कार्रवाई थाना गदागंज पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित