रायबरेली , अक्टूबर 16 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर के अहिया पुर में शुक्रवार को एक मकान की छत पर रखे पटाखों में विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस सूत्रों से आज शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुलहर पुत्र कंधई ने पिछले वर्ष के पटाखे सुखाने के लिए छत पर रखे थे। इसी दौरान उनमें विस्फोट हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
त्रिपुला चौकी प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि छत पर केवल पिछले वर्ष के पटाखे सुखाने के लिए रखे गए थे या वहां पटाखों का अवैध भंडारण भी किया जा रहा था। फिलहाल जांच में कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित