रायबरेली , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली की ऊंचाहार तहसील परिसर और शहर के इंद्रा नगर इलाके में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
फायर विभाग के सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाहार तहसील परिसर में आग लग गई। 3 गाड़ियों से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब आधा घंटे का समय लगा। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक बार बुझाने के बाद भी दोबारा लपटें उठने लगीं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित