रायबरेली , सितंबर 01 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले की ऊंचाहार थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछली 28 अगस्त को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अरखा गांव निवासी अच्छेलाल ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में पुलिस ने धारा 74 और 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी अच्छेलाल को अरखा पाइप लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित