रायबरेली , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे बछरांवा क्षेत्र के पहरांवा गांव में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुंदर लाल (60) निवासी ग्राम कोटवा थाना शिवगढ़ इन दिनों अपने रिश्तेदार के यहां पहरांवा गांव में रह रहे थे। सड़क पार करते समय वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरांवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित