रायबरेली , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तिलेडा गांव के पास गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र के टीका धामापुर गांव निवासी दिनेश कुमार (50) अपने पुत्र राज (20) के साथ उन्नाव जिले के मौरावां क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान तिलेडा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।

घायल राज की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित