रायबरेली , जून 26 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के नसीराबाद क्षेत्र में जमीन विवाद में घायल एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि कुँवरमऊ गांव में वीरेंद्र सिंह (36) की ससुराल है ,जहां गुरुवार देर रात जमीन को लेकर उसका सास-ससुर से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट में वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया। शुक्रवार भोर में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामला दर्ज आरोपी सास ससुर से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित