रायबरेली , अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक का इलाज जारी है। मरने वालों में दो व्यक्ति सगे भाई बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से तीन नवयुवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक का इलाज जारी है। हादसे के शिकार नवयुवक एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और आज गंगा स्नान करने निसगर घाट तक आये थे। मृतकों में रानीखेड़ा के निवासी हरिओम (22), हरिशंकर (16) और सत्येन्द्र (26) शामिल हैं। तीनो निसगर घाट पर नहाने के दौरान भंवर में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी सरेनी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु नामक युवक का उपचार जारी है। हरिओम और हरिशंकर सगे भाई बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित