रायबरेली , अक्टूबर 20 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मक्कू का पुरवा और राही क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 200 किग्रा लहन मौके पर नष्ट कराया। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग से आज मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने टीम के साथ सदर तहसील के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मक्कू का पुरवा और राही में शराब बनाने के अड्डों तथा संदिग्ध घरों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद हुई और मौके पर मिला 200 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित