रायपुर , जुलाई 18 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खमतराई क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए रेल परिचालन भी प्रभावित रहा।
पुलिस के अनुसार, आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस जब शनिवार सुबह रायपुर स्थित श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी एक युवक ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित