रायपुर , मार्च 28 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित वाल्मीकि अटल आवास इलाके में सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन मनाने का एक मामला आज सामने आया है, जिसमें युवकों द्वारा बीच सड़क पर वाहन रोककर चाकू से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने आज बात कि, वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान आशीष के रूप में की गई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो में कुछ युवक एक कार के आसपास खड़े नजर आ रहे हैं, जहां वाहन के ऊपर केक रखकर उसे धारदार चाकू से काटा जा रहा है, जबकि अन्य युवक शोर-शराबे के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं।

बताया गया कि संबंधित युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया, जिसे 'स्वैग' के रूप में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित