रायपुर , मार्च 25 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए फुंडहर चौक पर 56 करोड़ रुपये की लागत के ओवरपास निर्माण को मंजूरी प्रदान की है।

यह जानकारी आज दी गयी।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित ओवरपास शहर के प्रमुख मार्गों में से एक पर बनकर तैयार होगा, जो स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट और नया रायपुर के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर भारी यातायात दबाव के चलते रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।

ओवरपास निर्माण से फुंडहर, माना, टेमरी और धरमपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल यातायात जाम में कमी आएगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारू और सुरक्षित हो सकेगी।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद राजधानी में यातायात प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को दैनिक आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित