रायपुर , सितंबर 27 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर जान देने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, डुमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहने वाले बालोद निवासी भुनेश्वर साहू का शनिवार देर रात अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान भुनेश्वर ने धारदार चाकू से पत्नी खिलेश्वरी साहू और अपने दो बच्चों आशीष साहू (10) तथा ज्ञान साहू (8) पर हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित