रायपुर , अप्रैल 01 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू ने घरेलू विवाद और आपसी तनाव के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका लता साहू से आरोपी ने कुछ वर्ष पूर्व विवाह किया था। लता की पहली शादी से उसकी एक 22 वर्षीय बेटी भी थी, जो उनके साथ ही रह रही थी।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक स्तर पर लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। घटना के दिन सुबह भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा। इस दौरान आरोपी ने पहले सौतेली बेटी पर हमला किया और फिर बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी प्राणघातक वार कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित