रायपुर , जून 29 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार देर रात रायपुर पहुंचे। यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए, जहां कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में आज भाग लेंगे।
रायपुर को प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए खेड़ा ने कहा कि "सोशल मीडिया के दौर में प्रशिक्षण बेहद जरूरी है।" उन्होंने बताया कि वह आज कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और आगामी रणनीति साझा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित