रायपुर , मई 01 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के बहेसर गांव में एक शादी समारोह के दौरान 30 वर्षीय राजा वर्मा ने सात वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शादी में शामिल होने आया था और नाबालिग को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया, जहां उसने घिनौना कृत्य अंजाम दिया।

घटना 29 अप्रैल की रात की है। पुलिस द्वारा आज मिली जानकारी में बताया गया कि पीड़िता परिवार के साथ शादी में पहुंची थी और अन्य बच्चों संग खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने मौका ताड़कर बच्ची को अपने साथ ले गया। दुष्कर्म के दौरान बालिका की चीखें शादी के शोरगुल और संगीत में दब गईं। आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया, फिर मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद होश में आने पर बालिका की चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित