कांकेर / रायपुर, अप्रैल 01 -- त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित एक कपड़ा होलसेल दुकान में दो युवतियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पीड़ित महिलाओं ने अपने शहर में समाजिक लोगों के सहयोग से स्थानीय पुलिस को ज्ञापन दिया है। जिले की पुलिस ने ज्ञापन लेकर समुचित और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी का आश्वासन दिया है कलार समाज के प्रतिनिधियों को।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने बताया कि राजधानी रायपुर में कलार समाज की युवतियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ जिसकी शिकायत स्थानीय देवेंद्र नगर थाने में की गई है। ज्ञापन का लिया गया समुचित वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।"कांकेर निवासी युवतियों के पिता तुलाराम सिन्हा ने इस मामले में कांकेर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री चंचल सिन्हा और सन्नी सिन्हा 30 मार्च को आवश्यक कार्य से रायपुर गई थीं। इसी दौरान वे पंडरी स्थित एक कपड़ा दुकान में खरीदारी करने पहुंची, जहां उन्होंने फोन-पे के माध्यम से 8,709 रुपये का भुगतान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित