रायपुर , अप्रैल 30 -- छत्तीसगढ़ में कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-135 को गुरुवार दोपहर एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी और रायपुर में लैंडिंग का निर्णय लिया। विमान लगभग दोपहर 12 बजे सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित