रायगढ़ , मार्च 12 -- रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 2 की भाजपा पार्षद नेहा देवांगन द्वारा जहर सेवन करने की खबर सामने आई है। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहर सेवन के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक फिलहाल नेहा देवांगन की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ के महापौर और नगर निगम के सभापति भी जिला अस्पताल पहुंचे और पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, वहीं पुलिस और प्रशासन भी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित