रायगढ़ , सितंबर 11 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार देर शाम तहसील कार्यालय के सामने स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को तत्काल बंद करा दिया गया।
घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और इसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित