रायगढ़ , जून 06 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कथित लव जिहाद मामला सामने आया है। आरोप है कि गाजियाबाद निवासी युवक सलीम ने खरसिया में अपनी असली पहचान छुपाकर स्थानीय महिलाओं से शादी की। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में चर्चा और सामाजिक संगठनों में आक्रोश देखने को मिला।

शनिवार को प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, आरोपी सलीम पिछले कुछ समय से खरसिया में रहकर फेरी का काम कर रहा था। उसने स्थानीय लोगों के बीच भरोसा बनाकर महिलाओं से संपर्क किया और अपनी पहचान छुपाकर दो महिलाओं से विवाह किया।

गौर करने वाली बात यह है कि एक महिला ने मामले के खुलासे के बावजूद आरोपी के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है। महिला के इस रुख ने परिवार और समाज में भी बहस शुरू हो गई है।

पुलिस ने बताया कि जांच गंभीरता से की जा रही है और शिकायतकर्ताओं के बयान, डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित