रायगढ़ , मार्च 10 -- छत्तीसगढ़ में छात्र अधिकारों की मांग को लेकर मंगलवार को रायगढ़ में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने विशाल रैली निकाली। रैली में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की योजना बनाई थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आयुक्तालय परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी थी।

आयुक्तालय के सामने कई जगह बैरिकेडिंग की गई थी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। रैली जब उसकी ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों ने पहले बैरिकेड को तोड़ दिया। इसके बाद जब वे दूसरे बैरिकेड तक पहुंचे और आगे बढ़ने की कोशिश की, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

हंगामे के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन से उर्दना बटालियन ले जाया गया।

प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित