रायगढ़ , मार्च 21 -- छत्तीसगढ़ में स्थित रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का मामला उजागर किया था। इस मामल में आज रायगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है पुलिस ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में हजारों अफीम के पौधे जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च की रात तमनार पुलिस को सूचना मिली थी कि आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहित पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित