रायबरेली , जून 24 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने तथाकथित घोटालों के लेकर ज्ञापन में मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या चोरी की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।

दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित