अयोध्या , मार्च 27 -- 'श्रीराम चन्द्र कृपालु भज मन हरण भव भय दारुणम', 'भए प्रगट कृपाला दीन दयाला', राम राम जय सीताराम के भजनों के बीच अयोध्या रामभक्ति में लीन हो गई। चारों दिशाओं में प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। राममंदिर सहित अयोध्या के सभी मंदिरों में बधाई गीत बजने लगे। जन्मे अवध में राम, मंगल गाओ री की मधुर संगीत पर रामभक्त थिरक रहे हैं।

रामनवमी पर अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। एडीजी ज़ोन लखनऊ प्रवीण कुमार समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी रामनगरी में मौजूद है। कमिश्नर राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर लगातार सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

निखिल टी फुण्डे ने बताया कि 26 मार्च को 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया। एडीएम योगानंद ने बताया कि आज भी करीब 20 लाख श्रद्धालु 13 बजे तक सरयू में स्नान कर चुके हैं, और श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित