चंडीगढ़ , सितंबर 27 -- चंडीगढ़ के राम दरबार इलाके में रविवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई चंडीगढ़ को नशामुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान कई निर्माण और दुकानों को हटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित