जम्मू , जुलाई 01 -- जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को रामबन जिले में रामसू के पास 810 मीटर लंबे एक ऊंचे पुल यानी सेतु और राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर दिगडोल को पंथ्याल से जोड़ने वाली साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण कार्य पूरा होने का स्वागत किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा, " जम्मू-कश्मीर के राजमार्गों और सड़क संपर्क में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार। "उन्होंने कहा कि रामबन जिले में रामसू के पास आठ सौ 10 मीटर लंबे ऊंचे पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर दिगडोल से पंथ्याल को जोड़ने वाली साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सुरंग का पूरा होना एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित