पटना , अक्टूबर 15 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को कहा कि रामलीला भारतीय सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक है और यह हमें सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

डॉ. कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों, लोककल्याण और कर्तव्यपालन का संदेश देता है, जबकि विजयादशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अंतर्गत श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह समिति की ओर से आयोजित 71वें श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को भव्य सांस्कृतिक आयोजन के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित