नई दिल्ली , नवंबर 1 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम के साथ भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी भागीदारी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित