नयी दिल्ली , अक्टूबर 20 -- कांग्रेस महासचिव तथा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि आज जनता बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसी भीषण समस्याओं का सामना कर रही है और सत्य एवं असत्य के बीच की लड़ाई आज भी जारी है।

श्रीमती गांधी मंगलवार को यहां लालकिला मैदान स्थित गांधी मैदान की रामलीला में शामिल हुईं और भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामलीला से लौटते हुए पत्रकारों की सवालों पर श्रीमती वाड्रा ने कहा कि दशहरा राजनीति करने का अवसर नहीं है, इसलिए वह सरकार को कोई विशेष संदेश नहीं देना चाहतीं लेकन आज देश की जनता जिन समस्याओं का सामना कर रही है, उनमें बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई रावण के रूप के समान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित