अयोध्या , सितंबर 21 -- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने सोमवारभोर में रामलला का दर्शन पूजन कर अपना कामकाज शुरू कर दिया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चीफ एक्जीक्यूटिव अफसर का दायित्व मिलने के बाद ट्रस्ट की बैठक में भाग चुके जितेंद्र मिश्र ने कहा था, " प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद है जो मुझे राममंदिर में जिम्मेदारी मिली, आज राम मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद परिसर में चल रही सभी व्यवस्थाओं को देखा।"श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने औपचारिक रूप से आज कार्यभार संभाल लिया। रविवार देर रात अयोध्या पहुंचे जीतेंद्र मिश्र ने आज सुबह रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में बने अपने नवनिर्मित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने ने कहा कि अयोध्या रामलला का दर्शन पूजन करने आने वाले किसी भी रामभक्त को कोई परेशानी न हो, दर्शन सुगमता पूर्वक हो जाए इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित