पटना , अगस्त 23 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवसः पर कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान हमारी अमूल्य राष्ट्रीय विरासत है और श्री मंडल जैसे अमर बलिदानियों की गौरवगाथा सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेगी।

श्रीकुमार आज श्री मंडल के शहादत दिवस समारोह में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्वमुख्यमंत्री ने इस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन, 1942 के महान स्वतंत्रता सेनानी श्री मंडल के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित