पटना , मार्च 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम श्री रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री श्री कुमार का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनायें दीं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, चेतन आनंद,रूहैल रंजन, विधान पार्षद संजय मयूख, जदयू नेता निशांत कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री श्री कुमार का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित