पटना , मार्च 26 -- बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने गुरूवार को कहा कि रामनवमी का पावन पर्व आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को रामनवमी महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी का पावन पर्व आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद के लिए इस दिन भक्त सच्चे मन से उपवास, भजन-कीर्तन एवं पूजा अर्चना करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित