पटना, मार्च 26 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन ने गुरूवार को कहा कि रामनवमी का त्योहार भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा का प्रतीक है।

श्री नवीन ने आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रामनवमी का त्योहार भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों सत्य, धर्म और न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश जाता है।

श्री नवीन ने बताया कि आयोजन समिति ने कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालु अनुशासन का पालन करें और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें।

श्री नवीन ने कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष की रामनवमी शोभा यात्रा पटना में ऐतिहासिक और यादगार साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित