रामनगर , अप्रैल 24 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी द्वारा विभिन्न पदों पर असीन महिला प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के अलावा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक रावत ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के आज 33 वर्ष पूरे हो गए हैं उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने 1991 में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी लेकिन किन्हीं कारण से यह विधेयक पास नहीं हुआ जिसके बाद 1993 में फिर से कांग्रेस की सरकार में इस विधेयक को पास किया गया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नाटक कर रही है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि जब यह विधेयक पहले से पास है तो भाजपा से लागू क्यों नहीं करती। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान का दावा करने वाली भाजपा सरकार में ही सबसे ज्यादा महिला उपेक्षित और महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा केवल देश की जनता और महिलाओं को भ्रमित करने का काम कर रही है तो वही कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के साथ ही महिला सम्मान को बचाने के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित