रामनगर,06फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा के पास एक पिकअप वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई,हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में एनेस्थेजिया विभाग के पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. प्रस्तुति और डॉ. अभिषेक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों डॉक्टर गर्जिया की ओर जा रहे थे, तभी रिंगोड़ा के पास उनकी कार की सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई,टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए,हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय स्तर पर बंजी जम्प में कार्यरत कुछ युवाओं ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों की मदद की,उन्होंने बिना देर किए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया,अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित